किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी का पेड पर लटका मिला शव,हत्या का आरोप
हाथरस, मई 15 -- सहपऊ/हाथरस, कार्यालय संवाददाता। सहपऊ क्षेत्र के एक गांव के बाहर शुक्रवार को दुष्कर्म आरोपी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। गुरुवार को ही उसके खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। मौत की सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला विशी में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 37 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र सुरेश चंद्र का शव गांव के पास बहने वाले परसौरा माइनर के निकट एक खेत में शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक एक मई से घर से लापता था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मुकदमा दर्ज होने की जानकारी गुरुवार को सहपऊ कोतव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.