कानपुर, मार्च 25 -- शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा ग्यारह की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडया में वायरल करने के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपित के वकील ने स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट में उसकी जमानत अर्जी दाखिल की। मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने उसकी जमनत अर्जी को खिारज कर दिया। विशेष लोक अभियोजक विकास सिंह ने बताया कि शिवली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने 15 दिसंबर 2025 को गांव के ही रहने वाले शेखर गौतम के खिलाफ कक्षा 11 में पढ़ने वाली अपनी पुत्री से दुष्कर्म करने के साथ उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामल में पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपित शेखर गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में आरोपित के वकील ने स्पेशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.