अमरोहा, जुलाई 8 -- अमरोहा, संवाददाता। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला दबाने समेत कई गंभीर आरोपों में घिरे जिवाई चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। वहीं दूसरी तरफ, एसपी के निर्देश पर डिडौली पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, विरोध पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकीघटना का विवरण क्षेत्र के ही एक गांव में पीड़िता की बड़ी बेटी की ससुराल है, जहाँ उसकी 16 वर्षीय छोटी बेटी का आना-जाना था। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला इंतेजार किशोरी पर बुरी नीयत रखता था। बीती 25 जून की दोपहर, जब किशोरी घर में चार...