फतेहपुर, मार्च 13 -- विजयीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर नाबालिग बेटी घर से नित्यक्रिया के लिए जंगल की ओर गई थी। इस दौरान गुरुवल सड़क पर काम कर रहे बांदा के चिल्ला गांव के रहने वाले मजदूर विष्णु पहले से घात लगाए बैठा था। जहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बेटी के चिल्लाने पर वह उसे छोड़कर मौके से भाग गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे आरोपी की बाइक खड़ी मिली, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...