सहारनपुर, फरवरी 8 -- एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने युवक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि पड़ोसी एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आते जाते समय छेड़छाड़ करता है। शुक्रवार को वह मजदूरी पर गई थी तथा उसकी पुत्री घर पर अकेली थी, इस दौरान आरोपी युवक घर में घुस गया तथा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। शाम को घर लौटने पर पुत्री ने पूरा मामला बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...