फतेहपुर, फरवरी 15 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास हुआ। आरोप है कि छह फरवरी को किशोरी घर के बाहर बैठी थी, तभी गांव निवासी प्रेम रैदास वहां पहुंचा और उसे अकेला पाकर जबरन पकड़कर घसीटने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डरी सहमी किशोरी ने एक सप्ताह बाद परिजनों को आपबीती बताई। रविवार को किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.