बदायूं, जून 7 -- थाना क्षेत्र के एक कस्बे में खेत पर चारा लेने गई किशोरी को अधेड़ ने दबोच लिया। आरोप है कि उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम के समय नाबालिग अपने कस्बे के पास पशुओं को चारा काटने गई थी। इसी दौरान उसको अकेला पाकर उसके ही कस्बे का अधेड़ वहां पहुंच गया। उसने मौका पाकर किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया। उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे किशोरी बेहोश हो गई। उसको बेहोशी की हालत में छोड़ आरोपी भाग गया।काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे देखने खेत पर गए, जह...