रुडकी, मई 20 -- कलियर, संवाददाता। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने 14 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव निवासी एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। आरोप लगाया था कि आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। साथ ही, किशोरी को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई और जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में छिपा हुआ है। यह भी पढ़ें- रुड़की में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार इसके बाद उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इस पर प...