मिर्जापुर, अगस्त 26 -- मिर्जापुर। चील्ह पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को मंगलवार धर दबोचा। जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 15 अगस्त को नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप लगाया कि नाबालिग पुत्री व भांजी को बहला-फुसलाकर दो युवक भगा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। तीन दिन पूर्व दोनों किशोरी को चील्ह थाना क्षेत्र से बरामद किया। आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी विंध्याचल के नदिनी गांव निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...