गोरखपुर, अगस्त 5 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही वह फोन बंद कर फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने जंगल एकला नंबर दो टोला हतवा निवासी विनय पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर मंगलवार की रात गिरफ्तार कर ली, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...