रुडकी, सितम्बर 4 -- मंगलौर, संवाददाता। एक किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री एक सितंबर को बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया। जंगल में उसके साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। किशोरीने किसी तरह घर लौटकर घटना की जानकारी परिवार को दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...