किशोरी से दुष्कर्म करने वाले रिश्ते के भतीजे को दस साल की सजा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरनगर रिश्ते के भतीजे ने किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। कोर्ट ने आरोपी को दस साल की सजा व 26 हजार का अर्थदंड लगाया।एडीजीसी विनय अरोरा व विक्रांत राठी ने बताया कि बागपत क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने मामा के घर तितावी थाना क्षेत्र में शादी समारोह में आयी थी। किशोरी की मां ने थाना तितावी पर 10 मार्च 2019 को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी के सिर में दर्द हो रहा था। उसने अपने रिश्ते के भतीजे राहुल निवासी लखान थाना तितावी को सिर दर्द की दवाई लाने के लिए कहा था। आरोप था कि आरोपी ने उसे गोली लाकर दी। जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। इसी बीच आरोप राहुल ने उसके कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.