किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोषी को बीस साल की सजा
नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को बीस साल कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। एडीजीसी चवन पाल भाटी ने बताया कि घटना नौ दिसंबर 2020 की रात की है। जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था, जिसमें पीड़िता का पूरा परिवार शामिल था। 14 वर्षीय पीड़िता खाना खाकर कपड़े बदलने के लिए अपने घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी सचिन ने उसे जबरदस्ती गोद में उठाया और पास के एक खाली घेर में ले गया। पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन उसका मुंह दबा दिया गया। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता किसी तरह मौका पाकर वहां से भागी। रास्ते में उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.