फिरोजाबाद, मार्च 1 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रसूलपुर ने पुलिस बल के साथ टूटी पुलिया लालपुर रोड थाना रसूलपुर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त का नाम जीतू यादव पुत्र महीपाल यादव है। वह ग्राम थरौरा पीपलिया मण्डी के पास थाना सहपऊ जिला हाथरस का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया जीतू एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था। उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसके खिलाफ धारा 87, 137(2) का मुकदमा दर्ज था तथा विवेचना के दौरान धारा 64(1) की बढोत्तरी की गई। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.