किशोरी से दुष्कर्म करने वाला इमाम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद, जून 10 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में मस्जिद से पानी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म करने वाला इमाम बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी और सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। रामगढ़ क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी जन्नती मस्जिद के मदरसा में उर्दू पढ़ने के लिए जाती थी। वह रविवार दोपहर मस्जिद में लगे आरओ वाटर मशीन से ठंडा पानी लेने के लिए गई थी। उसी दौरान इमाम जाकिर हाफिज पुत्र बाबू खां निवासी दीदामई नूर नगर ने अकेला देखकर उसे जबरन पकड़ लिया था और मुंह दबाकर अपने कमरे में ले गया था। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म करने वाला इमाम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.