मुरादाबाद, मई 24 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 22 मई को थाना भगतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि एक आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर कर ले गया व आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी गिरीश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा के अनुसार आरोपी को शनिवार की शाम गिरफ्तार किया गया है व रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...