सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक किशोरी के साथ गैर समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...