गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।किशोरी के पिता ने वेव सिटी थाने में पांच अप्रैल को मेरठ के सरधना निवासी समद और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी समद कुछ दिन पहले उनके मोहल्ले में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। इसी दौरान उसने उनकी नाबालिग बेटी से जान-पहचान बढ़ाई और बातचीत के जरिए विश्वास में ले लिया। आरोप है कि 22 मार्च को उसने बेटी को किसी काम का बहाना बनाकर गांव के एक सरकारी स्कूल के पीछे बुलाया। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने वीडियो बना लिया। वारदात के बाद जब उनकी बेटी ने विरोध करते हुए पुलि...