अंबेडकर नगर, मई 27 -- दुलहूपुर। मालीपुर पुलिस ने अपहरण, बलात्कार व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर अपहृता को सकुशल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार एक किशोरी के अपहरण तथा बढ़ोतरी धारा 64(2)डी बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान बुधवार सुबह नेमपुर दोस्तपुर क्षेत्र से मुकदमें में वांछित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक अनुराग गौतम, कांस्टेबल संजय यादव, राघवेन्द्र चाहर एवं महिला कांस्टेबल प्रभा पुलिस टीम में शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...