किशोरी से दुराचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार
आगरा, जुलाई 24 -- सहावर थाना में दर्ज किशोरी को अगवा कर उससे दुराचार करने के मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। सहावर थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि गत 16 जुलाई को प्रकरण मे तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी अमित पुत्र मुकेश निवासी जमालपुर थाना सहावर को शुक्रवार को गांव बजेरा थाना कादरचौक जनपद बदायूं से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.