मथुरा, नवम्बर 25 -- किशोरी के साथ दुराचार करने वाले को एडीजे विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट संतोष कुमार त्रिपाठी की अदालत ने आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया है। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 22 जुलाई 2023 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह वृंदावन में एक निजी अस्पताल के बाहर सड़क किनारे ढकेल लगा कर परांठे बेचने का काम करती है। उसकी 12 वर्षीय बेटी लोगों को खाना परोसने का काम करती है। उसके पास नियमित रूप से खाना खाने आने वाले कन्हैया पुत्र गुमान अहिरवार निवासी ग्राम निपाना थाना गरौठा झांसी हाल निवासी रामनगर कालोनी थाना वृंदावन उसकी बेटी के साथ दुराचार किया है। जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई है। मुकदमे की सुनवाई एडीजे विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट संतोष कुमार त्रिपाठी की अदालत में हुई। विशेष लोक अभियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.