मैनपुरी, मई 28 -- चौकी क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी से सामूहिक दरिंदगी के मामले में घटना के 60 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। घटना के बाद पीड़ित किशोरी ने कुसमरा चौकी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनी थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। इसके बावजूद वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस के हाथ खाली हैं। चौकी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से हताश पीड़िता के पिता ने एक बार फिर किशनी थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- खेत पर गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप-जान से मारने की धमकी, झाड़ियों में बेहोश मिली पीड़ित पिता ने रो-रोकर अपनी व्यथा सुनाई और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग ...