किशोरी से दबंग ने किया दुष्कर्म, एफआईआर
कौशाम्बी, जून 15 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने दुराचार किया था। किशोरी के परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। पीड़ित परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने अप्रैल माह में दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन थाना पुलिस प्रकरण में कार्रवाई नहीं कर रही थी। परिजनों ने इस मामले में एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.