गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थानाक्षेत्र में रिश्तेदार द्वारा 13 वर्षीय किशोरी के साथ डिजिटल रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डासना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया। उनकी बहन के दामाद का बेटा सादिक हापुड़ के पिपलैडा गांव में रहता है। रिश्तेदारी के चलते सादिक ने जान-पहचान बढ़ाकर उनकी 13 वर्षीय बेटी को अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि सादिक ने पहले दोस्ती की और भरोसा जीतकर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ समय तक सादिक का व्यवहार सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसने नाबालिग बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि सादिक ने फोन और मैसेज के माध्यम से अश्ल...