किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां को पीटा
बागपत, मई 26 -- खेकड़ा। कस्बे की काशीराम कॉलोनी में एक श्रमिक परिवार रहता है। श्रमिक कस्बे में मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी ईपीई पर सफाई का कार्य करती है। मंगलवार सुबह दोनों पति-पत्नी काम पर चले गए। घर पर श्रमिक की नाबालिग बेटी अकेली रह गई। मौका पाकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी श्रमिक की पत्नी काम से वापस लौट आई। उसे युवक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करता मिला। उसने विरोध किया, तो युवक ने उस पर लात घुसों से हमला कर दिया। जिसमें वह चोटिल हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि महिला की शिकायत मिल गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.