बाराबंकी, जून 19 -- रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी घर से सामान लेने के लिए निकली थी। वापस लौटते समय लखनऊ-अयोध्या हाईवे के निकट काशीपुर गांव के पास बाइक सवार एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसका हाथ पकड़ लिया। घटना से घबराई किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़छाड़, लोगों में आक्रोश लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुं...