लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से युवकों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दे दी है। लेकिन पुलिस अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कोतवाली सदर की महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बुधवार की शाम वह रोजा इफ्तार करने गया था। उसकी 16 वर्षीय बेटी दुकान पर बैठी थी। तभी पड़ोसी गांव निवासी दो लड़के उसकी दुकान पर आ गए और लड़की से पान मसाला मांगा। आरोप है कि लड़की ने पान मसाला देने लगी। तभी युवकों ने उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगे। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोस की एक महिला आ गयी। महिला को आते देख दबंग लड़की को उठा ले जाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दी है। लेकिन पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.