आजमगढ़, मार्च 17 -- आजमगढ़। रानी की सराय थाना के सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव ने किशोरी से छेड़खानी करने के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी युवक को मंगलवार की सुबह चकवारा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी चेतू उर्फ चेतनारायण राम पुत्र स्व. बलेश्वर राम ग्राम चकवारा थाना रानी की सराय का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने 15 मार्च को पीड़ित किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर लेजाकर छेड़खानी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...