हमीरपुर, फरवरी 28 -- राठ, संवाददाता। रोजा इफ्तार का सामान खरीदने चाचा के साथ बाजार गई किशोरी के साथ मनचले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने बताया कि लंबे समय से राह चलते मोहाल का एक युवक उसके साथ अभद्रता कर छिंटाकशी करता है। उसके परिजनों से कई बार शिकायत की लेकिन आरोपी बाज नहीं आया और उसके परिजनों की सहमति मिलने से उसके हौसले बुलंद हो गए। शुक्रवार की शाम वह रोजा इफ्तार का सामान खरीदने के लिए अपने चाचा के साथ बाजार गई थी। पीछा करते हुए आरोपी घर तक आया और छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके चाचा के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.