किशोरी से छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, अगस्त 13 -- सांडी (हरदोई)। किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी पिंकू राठौर ने उसकी नाबालिग बेटी से बातचीत करने के लिए कीपैड वाले दो मोबाइल फोन गिफ्ट में दिए थे। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों मोबाइल फोन ले लिए और बेटी को समझाया। आरोप है कि इसके बाद भी युवक किशोरी से बातचीत करता रहा। महिला के अनुसार युवक ने किशोरी को नशीली गोलियां देकर परिजनों को खिलवाईं। यही नहीं पांच अगस्त की देर रात किशोरी घर से बाहर निकली तो युवक ने उसे दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपित परिजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.