मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खरीदारी करने के लिए गई किशोरी के साथ दुकानदार ने पकड़ कर अश्लील हरकतें की। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एक ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि 21 अप्रैल की दोपहर उनकी 13 साल की बेटी पड़ोस में ही कैंटीन पर सामान खरीदने गई थी। कैंटीन के संचालक शोएब पुत्र यामीन ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे पकड़कर अंदर ले गया और गेट बंद कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने किशोरी को छोड़ा, उसके बाद किशोरी छत पर चली गई, पड़ोसी की छत से होकर घर पर पहुंची और घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किशोरी से घर में घुसकर दुराचार, मुकदमा पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.