गोंडा, अप्रैल 4 -- तरबगंज। तरबगंज क्षेत्र में शौच के लिए खेत गई नाबालिग लड़की को गांव के युवक अंकित पाण्डेय ने बदनीयती से हाथ पकड़कर खींच लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पर गुस्साया युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। लड़की की मां ने तरबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.