गोंडा, फरवरी 17 -- खरगूपुर। किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि रविवार शाम को उसकी बेटी खेत में शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच वीरपुर झलैहिया के मंजीत सोनकर ने अश्लील बातें करते हुए हाथ पकड़कर छेड़छाड़ किया। परिजनों के पहुंचने पर वह भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडेय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...