लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- शुक्रवार दोपहर को बैंक जा रही एक किशोरी से सरेराह छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस के अनुसार पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी गांव से बरवर कस्बा स्थित एक बैंक में केवाईसी कराने जा रही थी। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि इसी दौरान बरवर-पसगवां मार्ग पर भौनापुर गांव के निकट खेत में काम कर रहे एक युवक ने उसे जबरन रोक लिया। युवक ने किशोरी से उसका फोन नंबर मांगा और छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को सड़क पर गिराकर मारपीट भी की। पुलिस ने शुक्रवार को ही कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की थी। वहीं मामले में शनिवार को बरवर चौकी प्रभार नरेंद्र कुमार सिंह की टीम ने कस्बा बरवर निवासी आरोपी युवक आकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हि...