बलरामपुर, मार्च 11 -- ललिया संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के तहरीर पर ललिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बीते दिनों की रात्रि लगभग 11 बजे किशोरी घर के आंगन के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी और परिवार की बहू कमरे के अंदर तथा किशोरी के माता-पिता दरवाजे के पास बरामदे में थे। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति घर के पीछे की चहारदीवारी लांघकर आंगन में घुस आया और किशोरी के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। खटपट की आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद बहू बाहर निकल आई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी पीछे का दरवाजा खोलकर भागने लगा। परिजन टॉर्च की रोशनी में आरोपी को पहचान लिया। ...