रुद्रपुर, फरवरी 25 -- सितारगंज। कोतवाली क्षेत्र से किशोरी को झाड़ियों में ले जाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूपी निवासी महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सितारगंज के एक गांव में रहती है। आरोप है कि उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। टनकपुर चम्पावत निवासी शिवम कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर के पास झाड़ियों में ले गया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.