मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में किशोरी से सरेराह छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के आरोपी इब्राहिम को पुलिस ने शनिवार रात को जीआईसी ग्राउंड में बने खंडहर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी ने बीते 8 नवंबर की शाम 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की थी। उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि लालबाग चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बीते 14 नवंबर को मुगलपुरा थाने में नागफनी के नवाबपुरा निवासी फर्मकर्मी इंद्राहिम के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। दरअसल, मुगलपुरा के लालबाग चौकी क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी 8 नवंबर को शाम करीब 5:15 बजे दुकान से सामान लेने के लिए निकली थी। वह गली से गुजर रही थी तभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.