उन्नाव, जून 15 -- मौरावां। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस में तहरीर देकर गांव के दो युवक पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने बताया कि 8 जून को वह घर पर नहीं था। इसी दौरान बेटी घर से कूड़ा डालने बाहर गई थी। आरोप है कि रास्ते में मिले अमर गुप्ता और अजय शर्मा ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर अपनी चाची के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पिता ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपितों के परिजनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...