पीलीभीत, जून 2 -- दियोरिया कला। रास्ते में जा रही किशोरी का हाथ पकड़कर अंदर खींचकर मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी ने दियोरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि रविवार शाम को वह अपने घर से दादी के घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी विनोद पुत्र लालाराम उर्फ गुरुदेव ने उसका हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी के परिजन भी वहां आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...