मेरठ, मार्च 18 -- लिसाड़ी गेट की एक कॉलोनी निवासी किशोरी से एक युवक छेड़छाड़ करता है। विरोध पर मारपीट व इंटरनेट पर उसके फोटो डालने की धमकी दे रहा है। किशोरी की तहरीर पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी ने बताया कि उसकी पहचान कुछ दिन पहले ढबाई नगर निवासी युवक से हो गई। उसकी बातों में फंसकर वह उसके साथ रेस्टोरेंट में जाने लगी। इस बीच आरोपी ने उसके अपने साथ फोटो खींच लिए। अब वह उससे संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि अब आरोपी उसका पीछा करता है और उसकी बात नहीं मानने पर फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...