बुलंदशहर, मार्च 21 -- नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर से दूध लेने निकली किशोरी के साथ पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की गईं। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी द्वारा अभद्रता करते हुए धमकी दी गई। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में धमैड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला जैद पुत्र सत्तार काफी समय से उसकी पुत्री पर गलत निगाह रखता था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे जब उनकी पुत्री गली के बाहर दूध लेने जा रही थी, तभी आरोपी जैद ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपी जैद ने पीड़िता की पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ बदतमीजी करते हुए हाथापाई की। पीड़िता की पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज एवं धमकी देते हुए मौके स...