मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। बाद में अपने परिजनों के साथ किशोरी के घर पहुंच कर उसके पिता को धमका कर शादी के लिए दबाव बनाया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी का जन्मदिन 12 मई 2008 है, जिसके अनुसार अभी वह 17 साल की है। महिला के अनुसार गांव का विवेक नाम का युवक उसकी बेटी को रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करके परेशान करता है। आरोपी उसके साथ कई बार अश्लीलता कर चुका है। महिला के अनुसार बेटी ने उसे मामले की जानकारी दी तो उसने कई बार आरोपी विवेक को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला के अनुसार, बीते 19 मार्च को आरोपी विवे...