पीलीभीत, मार्च 15 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 मार्च को दोपहर के समय वह अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ खेत पर गई थी। लौटते समय भगौतीपुर के निकट बरेली के थाना बहेड़ी के कस्बा छोटा फरीदपुर निवासी संजीव पुत्र शंकर लाल ने उसकी पुत्री को रोक लिया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसको भी जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...