किशोरी से छेड़खानी में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, जून 3 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने एक आरोपी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की, तब उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित परिवार ने बताया कि 28 मई की रात किशोरी गांव में अपनी नानी के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी उस्मान ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा, उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और गाली गलौज करने लगे। इस संबंध में किशोरी की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.