किशोरी से छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, दो पर रिपोर्ट
कन्नौज, अक्टूबर 4 -- ठठिया। 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से बदनीयती से पकड़ कर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने ठठिया पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे की है। किशोरी अपने घर के सामने लघुशंका करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दीपक पुत्र शिवपाल और अन्नू पुत्र दिनेश वहां पहुंचे और किशोरी के साथ बुरी नीयत से छेड़खानी करने लगे। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.