किशोरी से छेड़खानी का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर स्थित बंद पड़ी चीनी मिल में एक किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा छेड़खानी करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में किशोरी का हाथ पकड़कर एक युवक चीनी मिल में उगे जंगलों की तरफ ले जा रहा। इसी बीच दूसरा युवक पीछे से आता दिख रहा है। दोनों मिलकर किशोरी के साथ जबरदस्ती करते दिख रहे हैं। किशोरी छोड़ देने की गुहार लगा रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिखने वाले दोनों युवक मोतीपुर इलाके के बताए जा रहे हैं, जबकि किशोरी भी मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किशोरी मोतीपुर बाजार सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान मोतीपुर बस स्टैंड के गेट पर दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.