किशोरी से घर में घुसकर दुराचार, मुकदमा
कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- घर में घुसकर किशोरी से दुराचार किए जाने के एक मामले में मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अप्रैल को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य बाहर गए थे। इस दौरान इलाके के बभन पुरवा मजरा बंधवा रजबर गांव का शिवकुमार बहाने से भीतर घुस गया। उसने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। मामले की शिकायत पर मंगलवार को मुकदमा कायम किया गया है। डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को सात साल कैद, जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.