किशोरी से गैंग रेप का प्रयास, नग्न कर बनाया वीडियो
लखनऊ, मार्च 20 -- निगोहां के एक गांव में खेत मे जानवर चरने की बात कहकर किशोरी को खेत में बुलाया। तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। कपड़े उतारकर वीडियो भी बना लिया। किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली। युवकों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिवारीजनों को जानकारी हुई। किशोरी ने शिकायत निगोहां पुलिस से की। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित कई धाराओ में तीनो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।निगोहां के एक गांव की पीड़ित किशोरी द्वारा निगोहां थाने दी गई तहरीर के अनुसार बताया गया कि बीते 12 मार्च को उसके घर पर कोई नहीं था। वह पड़ोस की एक परचून की दुकान पर सामान लेने गयी थी। वहां पर मौजूद गांव के नितिन लोधी ने उससे कहा कि तुम्हारे खेत में जानवर चर रहे हैं, जल्दी जाओ। यह सुनकर किशोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.