लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में जनजाति समुदाय की मूक-बधिर 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप के मामले में दूसरे आरोपी छोटू को भी सिंगाही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के घायल होने पर उसे जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह ने बताया कि शनिवार रात घटना के तुरंत बाद मुख्य आरोपी जावेद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में गठित विशेष टीमों को दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। रविवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि दूसरा आरोपी छोटू सिंह पुत्र गजोधर सिंह निवासी रामनगर बगहा थाना पढुआ सिंगाही क्षेत्र में छिपा हुआ है और नौरंगाबाद-सिंगाही मार्ग की ओर जा रहा है। सूचना पर इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.