गाजीपुर, मार्च 27 -- रेवतीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के पिता एक किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी किसी काम से घर से बाहर खेत गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर जब वे उसे खोजने निकले, तो बेटी रास्ते में रोती हुई मिली। पिता के पूछने पर बताया कि गांव के ही एक युवक जो ट्रैक्टर चालक है ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.